शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार के लिए वायदा रणनीति

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सितंबर सीरीज में निफ्टी (Nifty Futures), ल्युपिन (Lupin), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) और एनएमडीसी (NMDC) के बारे में सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में निफ्टी सितंबर फ्यूचर को 7895 से 7900 रुपये के बीच के भाव में बेचने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए 7865 और 7845 के लक्ष्य हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर यानी स्टॉप लॉस 7918 पर रखने के लिए कहा गया है।

ल्युपिन सितंबर फ्यूचर को 1916-1919 के बीच के भाव में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 1948/1963 रुपये और घाटा काटने का स्तर 1901 रुपये है।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा सितंबर फ्यूचर को 1200-1202 रुपये के बीच के भाव पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 1221/1231 रुपये और घाटा काटने का स्तर 1190 रुपये है।

एनएमडीसी फ्यूचर को 97.50 रुपये के नीचे के भाव में बेचने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए 95.50/94.50 रुपये के लक्ष्य हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर यानी स्टॉप लॉस 98.50 पर रखने के लिए कहा गया है।

ध्यान रखें कि यह सलाह सितंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 24 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख