शेयर मंथन में खोजें

माइंडट्री (Mindtree) और जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) खरीदें

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार के लिए माइंडट्री (Mindtree) और जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) में खरीदारी सौदे करने की सलाह दी है।

सिमी के मुताबिक माइंडट्री (1506.25) का शेयर आज के एकदिनी कारोबार के लिए खरीदें। इस सौदे में 1525, 1538 और 1550 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। दूसरी ओर इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1485 रुपये का है, यानी खरीदारी के बाद भाव इस स्तर से नीचे जाने पर सौदा काट लें।

जी एंटरटेनमेंट (387.35) के लिए भौमिक की सलाह है कि इसे 390.50-392 और 394/395 रुपये का लक्ष्य के साथ खरीदें। वहीं इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 384 रुपये का है।
ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 24 सितंबर 2015)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख