शेयर मंथन में खोजें

लाल निशान में खुला शेयर बाजार,छोटे-मँझोले शेयरों में हल्की बढ़त

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में आयी गिरावट के कारण भारतीय शेयर बाजार ने भी लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में लाल निशान में ही चल रहा है।


आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 25 अंक या 0.10% गिर कर 25,798 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 7 अंक की गिरावट के साथ 7,838 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में दोनों सूचकांकों में गिरावट का ही रुख बना हुआ है। सुबह 10.10 बजे सेंसेक्स 87 अंक या 0.34% गिरावट के साथ 25,736 पर चल रहा है। निफ्टी भी 23 अंक या 0.29% की गिरावट के साथ 7,823 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.25% की बढ़त पर है। तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप में भी 0.48% की मजबूती दिखा रहा है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप 0.22% ऊपर चल रहा है तो सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.66 की बढ़त पर है।
क्षेत्रवार देखें तो क्षेत्रीय सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.17%), हेल्थकयर (0.79%), आईटी (0.73%), टीईसीके (0.68%), रियल्टी (0.52%), ऑटो (0.43%), एफएमसीजी (0.00%), हरे निशान में हैं। मेटल (-0.97%), बैकिंग (-0.80%), कैपिटल गुड्स (-0.74%), पावर (-0.35%), तेल-गैस (-0.53%) लाल रंग में चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख