शेयर मंथन में खोजें

एल्डर फार्मा कर रही है विदेशी फैक्ट्रियों को बेचने पर विचार, शेयर में उछाल

एल्डर फार्मा के शेयरों में आज अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है। गुरुवार के एक दिनी कारोबार में इसके शेयर में 16% से ज्यादा की बढ़त देखनो को मिली है।
कंपनी के शेयरों में आये इस उछाल का मुख्य कारण 28 सितंबर को होने वाली बोर्ड ऑफ डायेरेक्टर की बैठक है जिसमें कंपनी कुछ विदेशी फैक्ट्री बेचने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। दरहसल कंपनी पिछली तीन तिमाही से लगातार घाटे में चल रही है। जिस कारण कंपनी को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसलिए कंपनी ने कुछ विदशी पूँजी को बेचने का मन बनाया है। इस खबर के कारण आज कंपनी के शेयरों में चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
बीएसई में आज इसका शेयर 107 रुपये के भाव पर खुला और दोपहर 1.15 बजे 11.90 रुपये या 11.80% की बढ़त के साथ 112.75 के भाव पर चल रहा है।
(शेयर मंथन, 24 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख