शेयर मंथन में खोजें

हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

खराब वैश्विक संकेतों के चलते आज भारतीय शेयर बाजार ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की और दिन भर के कारोबर में लाल निशान में ही रहा।


कारोबार के अंत में बीएसई में सेंसेक्स 58 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 26,847 पर बंद हुआ। तो वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी भी 12 अंक या 0.15% गिर कर 8,131 अंक पर बंद हुआ।
सुबह सेंसेक्स 30 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 26,874 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 7 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ सपाट स्थिति में 8,122 पर कारोबार की शुरुआत की।
आज दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,919 के उच्चतम स्तर को और 26,719 के न्यूनतम स्तर को छुआ। तो वहीं निफ्टी ने भी 8,150 के उच्चतम और 8,088 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों की बात करें तो आज छोटे-मँझोले शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.02% में मामूली बड़त दर्ज हुई तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.41% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.02% मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ तो वहीं सीएनएक्स स्मॉलकैप में 0.58% की बढ़त दर्ज हुई।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में गिरावट की रुख देखने को मिला। बीएसई में सिर्फ रियल्टी (1.31%) पावर (0.29%), मेटल (0.08%), ऑटो (0.02%) हरे निशान में रहे। आईटी (-1.03%) टीईसीके (-0.87%) तेल-गैस (-0.56%), कैपिटल गुड्स (-0.21%), बैकिंग (-0.19%), एफएमसीजी (0.14%) कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.08%) हेल्थकेयर (-0.07%),  गिर कर बंद हुए।
(शेयर मंथन, 5  अक्टूबर  2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख