शेयर मंथन में खोजें

हल्की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 67 अंक कमजोर

एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की और शुरुआती घंटे में गिरावट ही दिखा रहा है।


सुबह 10.20 पर बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 73 अंक या 0.27% की गिरावट के साथ 26,831 पर चल रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 17 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 8,126 पर चल रहा है।
सुबह सेंसेक्स 30 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 26,874 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 7 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ सपाट स्थिति में 8,122 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में तो दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक लाल निशान में चल रहे है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में गिरावट का रुख है। बीएसई मिडकैप में 0.16% मजबूत है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.40% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.02% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.50% की नाममात्र की बढ़त के साथ सपाट चल रहे हैं।
क्षेत्रवार देखें तो आज शुरुआती कारोबार में ज्यदातर क्षेत्रों में मिला-जुला रुख बना हुआ है। रियल्टी (0.90%), कैपिटल गुड्स (0.61%), पावर (0.36%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.12%), ऑटो (0.10%), बैकिंग (0.07%), हेल्थकेयर (0.00%), में नाममात्र की बढ़त है। वहीं मेटल (-0.89%), टीईसीके (-0.81%), आईटी (-0.80%), तेल-गैस (-0.48%), एफएमसीजी (-0.15%) में गिरावट देखी जा रही है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख