शेयर मंथन में खोजें

हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 220 अंक ऊपर

एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार ने आज हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की और कारोबार के शुरुआती सत्र में दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में चल रहे हैं।

सुबह 10.05 बजे सेंसेक्स (Sensex) 220 अंक या 0.82% की हल्की बढ़त के साथ 26,999 पर चल रहा है। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 65 अंक या 0.81% की बढ़त के साथ 8,173 के स्तर पर चल रहा है।
सुबह सेंसेक्स 63 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 26,842 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 26 अंक या 0.32% की बढ़त के साथ 8,134 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में तो दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांकों में हल्की मजबूती देखी जा रही है।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.70% की बढ़त दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.64% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.49% की बढ़त है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.84% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो आज सारे क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में चल रहे हैं। ऑटो (1.58%), बैकिंग (1.02%), पावर (1.01%), तेल-गैस (1%), रियल्टी (0.94%), एफएमसीजी (0.76%), हेल्थकेयर (0.73%), मेटल (0.72%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.53%), कैपिटल गुड्स (0.51%), टीईसीके (0.18%), आईटी (0.05%) हरे निशान में चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख