शेयर मंथन में खोजें

आज भारतीय शेयर बाजार हल्की मजबूती के साथ हुआ बंद

एशियाई बाजारों से मिली मजबूती के चलते आज भारतीय शेयर बाजार ने हरे रंग में कारोबार की शुरुआत की।

दिन भर के कारोबार में दोनों सूचकांक हरे निशान में ही रहे। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 230 अंक या 0.86% बढ़ कर 27,010 पर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 72 अंक या 0.88% की हल्की बढ़त के साथ 8,179 पर बंद हुआ।
सुबह सेंसेक्स 63 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 26,842 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 26 अंक या 0.32% की बढ़त के साथ 8,134 पर कारोबार की शुरुआत की।
छोटे-मँझोले शेयर आज हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 0.79% बढ़ कर बंद हुआ तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.48% बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.31% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.63% की बढ़त के साथ बंद हुए।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़त का रुख बना रहा। आईटी (-0.14%) को छोड़ कर अन्य सभी क्षोत्रों में हरियाली देखने को मिली। ऑटो (2.33%), तेल-गैस (1.51%), मेटल (1.40%) कैपिटल गुड्स (1.22%), पावर (1.18%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.79%), बैकिंग (0.89%), रियल्टी (0.89%), एफएमसीजी (0.52%), टीईसीके (0.22%), हेल्थकेयर (0.16%) बढ़त के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2015)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख