शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट, आज एशिया भी लाल

बीते शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार दिन भर उतार-चढ़ाव देखने के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज सोमवार की सुबह ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में लाल निशान ही नजर आ रहे हैं।

- शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 92 अंक या 0.52% नीचे 17,664 पर बंद
- एसऐंडपी 500 (S&P 500) 10 अंक या 0.48% गिर कर 2,079 पर
- नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 21 अंक या 0.40% गिर कर 5,054 पर
- बीते हफ्ते डॉव जोंस 0.1% ऊपर, एसऐंडपी 500 में 0.2% और नैस्डैक में 0.4% बढ़त
- अक्टूबर का महीना अमेरिकी बाजार के लिए रहा काफी अच्छा
- अक्टूबर में डॉव जोंस 8.5% उछला, चार साल की सबसे बड़ी मासिक तेजी
- आज सुबह करीब 8.45 बजे एशियाई बाजारों में कमजोरी
- निक्केई 225 (Nikkei 225) में 1.87% की भारी गिरावट
- स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.21% नुकसान पर
- हैंग सेंग (Hang Seng) 0.41% नीचे चल रहा
- शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) कुछ सँभलने के बाद भी 0.16% नीचे
- कॉस्पी (Kospi) हरे निशान में 0.22% ऊपर

(शेयर मंथन, 02 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख