शेयर मंथन में खोजें

सोमवार के शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) फिसल कर 8,000 के पास

नवंबर महीने के पहले दिन आज सोमवार को भारतीय बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है और बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक शुरुआती कारोबार में नीचे चल रहे हैं।

एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच बीएसई सेंसेक्स (Sensex) एक घंटे के कारोबार के बाद सुबह करीब 10.15 बजे 26,500 के पास चल रहा है, जबकि एनएसई निफ्टी (Nifty) 8,000 के कुछ ऊपर है।

- सेंसेक्स निफ्टी शुरुआती कारोबार में कमजोर
- सेंसेक्स 150 अंक या 0.56% गिर कर 26,507 पर
- निफ्टी 42 अंक या 0.52% नीचे 8,024 पर
- छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांकों में भी गिरावट
- बीएसई मिडकैप 0.47% नरमी के साथ
- बीएसई स्मॉलकैप में 0.44% की मंदी
- सीएनएक्स मिडकैप में 0.46% की कमजोरी
- सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.79% गिरावट के साथ
- सेंसेक्स में बजाज ऑटो, हिंडाल्को, सन फार्मा सबसे कमजोर
- टाटा स्टील, वेदांत, ल्युपिन में भी गिरावट
- महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, मारुति में बढ़त
- बीएचईएल, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक भी ऊपर

(शेयर मंथन, 02 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख