शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) में हल्की गिरावट, छोटे-मँझोले सूचकांक टूटे

आज सोमवार 18 जनवरी के शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है, हालाँकि अन्य एशियाई बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार के प्रमुख सूचकांकों की गिरावट हल्की है।

बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद स्तर 24455.04 की तुलना में आज 24400.78 पर खुला। करीब एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसक्स में इस समय 89.81 अंक (0.37%) की गिरावट देखी जा रही है। वहीं निफ्टी 50 में भी 29.70 अंक (0.40%) की गिरावट देखी जा रही है और यह 7408 पर है।
दिग्गज सूचकांकों की तुलना में छोटे-मँझोले सूचकांकों में आयी कमजोरी कहीं ज्यादा तीखी है। बीएसई मिडकैप में 2.36% और स्मॉल कैप में 3.74% की गिरावट देखी जा रही है। एनएसई के निफ्टी मिडकैप 100 में 2.77% और निफ्टी स्मॉल 100 में 3.68% की गिरावट है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में बजाज ऑटो 3.39%, ओएनजीसी 2.44%, सिप्ला 2.41% और डॉ. रेड्डीज 2.28% की गिरावट के साथ चल रहे हैं। दूसरी ओर टाटा स्टील में 5.00%, गेल में 2.99% और एनटीपीसी में 0.99% मजबूती है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में 30 शेयर लाल निशान पर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख