शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार को 125 अंक चढ़ा डॉव जोंस (Dow Jones)

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर गुरुवार 28 जनवरी को अमेरिकी शेयर बाजार पर देखने को मिला।

अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखी गयी। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 125.18 अंक (0.79%) की बढ़त के साथ 16,069.64 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 38.51 अंक (0.86%) की मजबूती के साथ 4,506.68 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 10.41 अंक (0.55%) की बढ़त रही और यह 1,893.36 पर आकर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर बढ़ कर 33 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर आ गयी है। कल डब्लूटीआई क्रूड 0.92 डॉलर या 2.85% की जोरदार तेजी के साथ 33.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख