शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार को हल्की बढ़त पर खुला भारतीय बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार की तेजी का असर शुक्रवार 29 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में भी दिख रहा है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर की 24,469.57 तुलना में 24,347.37 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 24637.63 तक चढ़ा। करीब 10 बजे सेंसेक्स 69.01 अंक (0.28%) की मजबूती के साथ 24,538.58 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 33.65 अंक (0.45%) की बढ़त के साथ 7,458.30 पर है।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में हल्की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.09% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.02% की नाम-मात्र की मजबूती है। इसी तरह निफ्टी मिडकैप 100 में मात्र 0.05% की बढ़त है, जबकि निफ्टी स्मॉल 100 में 0.03% की हल्की गिरावट है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में सन फार्मा 3.22%, कोल इंडिया 3.17%, गेल 2.81%, ओनएनजीसी 1.84%, एचडीएफसी 1.69% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.52% की मजबूती पर चल रहे हैं। वहीं आईसीआईसीआई 4.25%, एसबीआई 2.72%, ऐक्सिस बैंक 2.61%, टाटा मोटर्स 2.54%, भारती एयरटेल 2.27% और मारुति 2.04% की गिरावट के साथ चल रहे हैं। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 35 हरे निशान पर हैं। (शेयर मंथन 29 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख