शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी में 138 अंक की बढ़त

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 29 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी का रुझान रहा।

कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 400 अंक (1.64%) की तेजी के साथ 24,870.69 स्तर पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 भी 138.90 अंक (1.87%) की बड़ी बढ़त के साथ 7,563.55 पर पहुँच गया। छो़टे मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती देखी गयी। बीएसई मिडकैप 2.02% और बीएसई स्मॉल कैप 1.07% ऊपर चढ़े। एनएसई के निफ्टी मिडकैप 100 में 1.35% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.28% तेजी रही।
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में कोल इंडिया 4.73%, हीरो मोटोकॉर्प 4.67%, सन फार्मा 4.60%, हिंदुस्तान यूनिलिवर 3.29%, डॉ. रेड्डीज 3.21% और बजाज ऑटो 3.18% की बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर एसबीआई 2.91%, टाटा स्टील 1.71%, एनटीपीसी 1.32%, आईसीआईसीआई बैंक 1.22% और भारती एयरटेल 0.55% की गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 39 शेयर हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन 29 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख