शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में तेज, 397 अंक उछला डॉव जोंस (Dow Jones)

जापान में ब्याज दरों की कटौती के बाद शुक्रवार 29 जनवरी को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में शानदार तेजी रही। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 396.66 अंक (2.47%) की उछाल के साथ 16,466.30 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 107.28 अंक (2.38%) की तेजी के साथ 4,613.95 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 46.88 अंक (2.48%) की बढ़त रही और यह 1,940.24 पर पहुँच गया।
जापान के केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को अपनी मानक ब्याज दर को घटा कर शून्य से नीचे ला दिया। इसका मतलब एक तरह से यही निकलता है कि बैंक ही कर्ज लेने वालों को भुगतान करेगा। बैंक ऑफ जापान (Bank of Japan) के इस कदम का उद्देश्य जापान की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देना है। इस नकारात्मक ब्याज दर से बैंकों को इस बात का प्रोत्साहन मिलेगा कि वे कंपनियों को ज्यादा ऋण दें, जिससे कंपनियाँ ज्यादा निवेश कर सकेंगी और रोजगार बढ़ेगा। जापान के इस फैसले से तमाम एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजार भी शुक्रवार को काफी मजबूत रहे।
इस बीच ताजा आँकड़ों के मुताबिक अमेरिकी अर्थव्यवस्था साल 2015 की चौथी तिमाही में कमजोर रही है। अमेरिका की जीडीपी विकास दर अक्टूबर-दिसंबर 2015 की तिमाही में मात्र 0.7% की दर से बढ़ी है। इससे बाजार में यह धारणा मजबूत हुई है कि मार्च की बैठक में भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा। इस धारणा ने भी शेयर बाजार को ऊपर चढ़ने में मदद की। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख