शेयर मंथन में खोजें

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स लगभग 0.35% ऊपर

सप्ताह के पहले दिन सोमवार 01 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24870.69 की तुलना में आज 24982.22 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 10.23 बजे सेंसेक्स 87.56 अंक (0.35%) चढ़ कर 24,958.25 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 27.05 अंक (0.36%) की बढ़त के साथ 7,590.60 पर है।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप 0.67% और बीएसई स्मॉल कैप 0.97% की मजबूती बनाये हुए हैं। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.63% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.87% की तेजी है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एलऐंडटी 4.15%, अदाणी पोर्ट्स 3.15%, सिप्ला 2.95%, विप्रो 1.97%, एशियन पेंट्स 1.94% और भारतीय एयरटेल 1.90% की मजबूती पर हैं। गिरने वाले दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक 2.76%, कोल इंडिया 1.75%, हीरो मोटोकॉर्प 1.35%, ओएनजीसी 1.17% और ऐक्सिस बैंक 1.00% की गिरावट के साथ चल रहे हैं। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 32 हरे निशान पर हैं और 18 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख