शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स 45 अंक नीचे, 7,555 पर बंद हुआ निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 45.86 अंक (0.18%) गिर कर 24,870.69 पर बंद हुआ। हालाँकि दिन के कारोबार में सेंसेक्स 25,002.32 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका आज का निचला स्तर 24,788.58 का रहा। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 7.60 अंक (0.10%) की गिरावट के साथ 7,555.95 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,600.45 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,541.25 रहा।
हालाँकि छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मजबूती रही। बीएसई मिडकैप में 0.57% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.29% की मजबूती रही। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.46% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.34% की तेजी रही।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स 2.12%, कोल इंडिया 2.67%, भारती एयरटेल 2.35%, एशियन पेंट्स 2.12%, सिप्ला 2.07% और एलऐंडटी 1.81% ऊपर चढ़े। गिरने वाले दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक 5.63%, एसबीआई 3.92%, मारुति सुजुकी 3.68%, ऐक्सिस बैंक 2.17%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.96% और डॉ. रेड्डीज 1.73% गिर कर लाल निशान पर रहा। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 28 लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख