शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 278 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) में 278.54 अंक (1.14%) की मजबूती आयी और यह 24,616.97 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 24,672.90 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका आज का निचला स्तर 24,345.79 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 85.10 अंक (1.15%) चढ़ कर 7489.50 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,503.15 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,406.65 रहा।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई मिडकैप में1.90% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.21% की मजबूती रही। निफ्टी मिडकैप 100 ने 1.88% और निफ्टी स्मॉल 100 ने भी 1.88% बढ़त दर्ज की।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ल्युपिन 9.04%,ऐक्सिस बैंक 4.40%, सिप्ला 3.58%, टाटा स्टील 3.47%, टाटा मोटर्स 3.47% और डॉ. रेड्डीज 3.38% चढ़ कर हरे निशान पर रहे। दूसरी ओर गेल में 3.62%, मारुति में 1.86%, अदाणी पोर्ट्स में1.58%, एनटीपीसी में 1.03% की गिरावट रही । वहीं इन्फोसिस में 0.42% और विप्रो में 0.29% की हल्की कमजोरी रही। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 39 शेयर हरे निशान पर रहे और 11 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख