शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 266 अंक फिसला, निफ्टी (Nifty) 7300 के नीचे बंद

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 266.44 अंक (1.10%) गिर कर 24,020.98 पर बंद हुआ।

हालाँकि दिन के कारोबार में सेंसेक्स 24,111.19 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका आज का निचला स्तर 23,919.47 का रहा। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 89.05 अंक (1.21%) की गिरावट के साथ 7,298.20 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,323.45 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,275.15 रहा।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई मिडकैप में 1.91% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.34% की गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप 100 में 1.53% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.46% की गिरावट आयी।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में कोल इंडिया में 4.38%, टाटा मोटर्स में 4.12%, टीसीएस में 3.68%, डॉ.रेड्डीज में 3.61%, इन्फोसिस में 3.46% और एसबीआई में 2.94% की गिरावट आयी। दूसरी ओर ल्युपिन में 4.68%, सन फार्मा में 2.17%, एनटीपीसी में 1.95%, ओएनजीसी में 1.77%, गेल में 1.48% और बजाज ऑटो में 1.23% की मजबूती रही। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 18 शेयर ही हरे निशान पर रहे, जबकि 32 लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख