शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में शुरुआती मजबूती, सेंसेक्स (Sensex) करीब 100 अंक ऊपर

अच्छे एशियाई संकेतों के बीच आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में मजबूती का रुझान दिखाया है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 23,709.15 की तुलना में आज 23,783.47 अंक पर खुला। शुरुआती लगभग आधे घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 100 अंक (0.42%) की बढ़त के साथ 23,810 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 31 अंक (0.43%) चढ़ कर 7,242 पर है।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी तेज रुझान है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.66% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.60% की मजबूती देखी जा रही है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.84% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.83% की तेजी है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.32%, भारती एयरटेल में 2.13%, टाटा मोटर्स में 1.62%, ओएनजीसी में 1.44%, टाटा स्टील में 1.32% और रिलायंस में 1.32% की मजबूती है। दूसरी ओर आईटीसी में 3.36%, मारुति में 1.48%, एनटीपीसी में 0.66%, विप्रो में 0.34%, गेल में 0.23% और एचडीएफसी में 0.16% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 39 शेयर हरे निशान पर हैं, जबकि 11 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख