शेयर मंथन में खोजें

बाजार में मजबूती, सेंसेक्स (Sensex) 24000 के पार

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के कारण बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 23,154.30 की तुलना में आज 265 अंक चढ़ कर 24,044.96 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में लगभग 10 बजे सेंसेक्स 381.02 अंक (1.06%) की जोरदार बढ़त के साथ 24,160.37 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 114.45 अंक (1.58%) की मजबूती के साथ 7,336.75 पर चल रहा है।
छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 2.01% की और बीएसई स्मॉल कैप में 2.21% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 2.21% की वहीं निफ्टी स्मॉल 100 में 2.62% की तेजी है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एसबीआई में 8.97%, बीएचईएल में 6.80%, आईसीआईसीआई बैंक में 5.83%, हीरो मोटोकॉर्प में 5.25%, अदाणी पोर्ट्स में 4.12% और टाटा स्टील में 3.54% की मजबूती है। दूसरी ओर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.36%, विप्रो में 0.50%, आईटीसी में 0.48%, टीसीएस में 0.44%, कोल इंडिया में 0.41% और एशियन पेंट्स में 0.21% की कमजोरी है। बाजार की तेजी में निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 43 शेयर हरे निशान पर चल रहे हैं, जबकि 7 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख