शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 7,368.85 पर बंद, सेंसेक्स (Sensex) 463 अंक चढ़ा

लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 463 अंक चढ़ कर 24,242.98 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 24,280.42 ऊपर तक गया जबकि नीचे की ओर 24,043.89 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 146.55 (2.03%) की मजबूती के साथ 7,368.85 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,380.35 अंक तक चढ़ा और नीचे की ओर यह 7,308.15 अंक तक गया।

छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी तेजी देखी गयी। बीएसई मिडकैप में 1.88% की और बीएसई स्मॉल कैप में 2.21% की तेजी रही। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 2.07% की और निफ्टी स्मॉल 100 में 2.39% की मजबूती आयी।
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में एसबीआई में 11.50%, आईसीआईसीआई बैंक में 7.36%, अदाणी पोर्ट्स में 5.96%, हीरो मोटोकॉर्प में 5.28%, बीएचईएल में 4.91% और टाटा स्टील में 3.99% की तेजी रही। वहीं गिरने वाले दिग्गज शेयरों में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 5.31%, कोल इंडिया में 1.97%, सन फार्मा में 1.75%, आईटीसी में 1.60%, बजाज ऑटो में 1.17% और डॉ. रेड्डीज में 0.45% की गिरावट देखी गयी। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 40 शेयर हरे निशान पर रहे और 10 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख