शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में कहाँ लगाएं पैसा? जानिए वैल्यूएशन के आधार पर पसंदीदा सेक्टर

बाजार में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पैसा लगाया कहां जाए। जब मैक्रो तस्वीर स्थिर हो, लेकिन सेंटिमेंट कमजोर हो, तब सेक्टर चयन और वैल्यूएशन सबसे महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

ट्रेड स्क्रिप्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन कहते है कि मौजूदा परिदृश्य में कई सेक्टर्स ऐसे हैं जहां थीम भी मजबूत है और वैल्यूएशन भी आकर्षक दिख रहे हैं। सबसे पहले मेटल्स सेक्टर पर नजर डालें तो गोल्ड और सिल्वर की मजबूती के बाद फेरस और नॉन-फेरस मेटल्स में भी चाल बनने की संभावना रहती है। कॉपर, एल्यूमिनियम और स्टील जैसी धातुएं अक्सर एक-दूसरे से जुड़ी चाल चलती हैं। इस स्पेस में गोदावरी पावर एंड इस्पात, MOIL लिमिटेड और संदूर मैंगनीज एंड आयरन ओर्स लिमिटेड जैसी कंपनियां वैल्यूएशन के लिहाज से दिलचस्प नजर आती हैं।

ऑटो और ऑटो एंसिलरी सेक्टर भी मजबूत थीम के साथ उभर रहा है। जीएसटी में राहत और ग्रामीण मांग में सुधार से दोपहिया और एंसिलरी कंपनियों को फायदा मिल सकता है। इस स्पेस में Hero MotoCorp, Lumax Auto Technologies और Fiem Industries जैसी कंपनियां आकर्षक लगती हैं। ईवी थीम को लेकर भी अब पारंपरिक खिलाड़ी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर कंपनी और मारुति सुजुकी जैसे स्थापित नाम अपनी मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन और ब्रांड ताकत के साथ ईवी स्पेस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर में भी अच्छे अवसर दिखाई दे रहे हैं। कई दवाओं के पेटेंट समाप्त होने से भारतीय कंपनियों को निर्यात और जेनेरिक बाजार में लाभ मिल सकता है। इस क्षेत्र में Dr. Reddy's Laboratories, Sun Pharmaceutical Industries और RPG Life Sciences मजबूत विकल्प हो सकते हैं। अस्पताल चेन में इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉर्पोरेशन, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज जैसे नाम लॉन्ग टर्म थीम में फिट बैठते हैं।

होम इम्प्रूवमेंट और बिल्डिंग मैटेरियल्स सेक्टर में सीमेंट, प्लाईवुड, लेमिनेट्स और सिरैमिक कंपनियां भविष्य की मांग का लाभ उठा सकती हैं। सीमेंट स्पेस में Ambuja Cements वैल्यूएशन और ग्रोथ के लिहाज से संतुलित विकल्प दिखता है।

बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में भी चयनात्मक अवसर हैं। प्राइवेट सेक्टर में ICICI Bank मजबूत बैलेंस शीट और ग्रोथ प्रोफाइल के कारण आकर्षक है। पीएसयू बैंकों में State Bank of India और Bank of Baroda पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं, जबकि IDBI Bank में संभावित रणनीतिक बिक्री एक ट्रिगर हो सकता है। इंश्योरेंस में Life Insurance Corporation of India वैल्यूएशन के लिहाज से आकर्षक दिखती है। कैपिटल मार्केट इकोसिस्टम में NSDL जैसी कंपनी को कॉरपोरेट डीमैट और कंप्लायंस बढ़ने से दीर्घकालिक लाभ मिल सकता है।

कुल मिलाकर, रणनीति यही होनी चाहिए कि थीम मजबूत हो, बैलेंस शीट साफ हो और वैल्यूएशन बहुत महंगे न हों। हर सेक्टर में अवसर हैं, लेकिन फिल्टरिंग जरूरी है। ऑटो एंसिलरी, मेटल्स, हेल्थकेयर, सीमेंट और चयनात्मक बैंकिंग फिलहाल वैल्यूएशन और ग्रोथ के संतुलन के साथ बेहतर नजर आते हैं। निवेशकों को धैर्य, अनुशासन और उचित विविधीकरण के साथ आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि बाजार में अवसर हमेशा उन्हीं को मिलते हैं जो तैयारी के साथ टिके रहते हैं।


(शेयर मंथन, 02 मार्च 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख