शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लंबी अवधी वाले निवेशक ग्रेफाइट इंडिया शेयरों में पैसा कैसे बनाएं?

राजीव बंसल जानना चाहते हैं कि उन्हें ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि शेयर के वीकली चार्ट को देखें तो तकनीकी तस्वीर फिलहाल मजबूत नजर आती है। डेली और वीकली दोनों टाइमफ्रेम पर स्टॉक में कोई बड़ी कमजोरी दिखाई नहीं दे रही। चार्ट पर स्पष्ट रूप से हायर लो और हायर हाई का पैटर्न बनता दिख रहा है, जो अपट्रेंड की पुष्टि करता है। हाल के वर्षों के प्रमुख हाई को जोड़कर देखें तो एक वेज जैसा स्ट्रक्चर बना था, जिसका ब्रेकआउट पहले ही हो चुका है। ऐसे में मौजूदा गिरावट को पूरी तरह नकारात्मक नहीं, बल्कि संभावित थ्रोबैक के रूप में भी देखा जा सकता है।

हालांकि, स्टॉक ओवरबॉट जोन की ओर बढ़ता दिख रहा है, इसलिए अल्पकाल में कुछ मुनाफावसूली या थ्रोबैक आ सकता है। इस स्थिति में 575 रुपये का स्तर पहला महत्वपूर्ण रिस्क मैनेजमेंट पॉइंट माना जा सकता है। यदि यह स्तर कायम रहता है तो स्टॉक ‘बाय ऑन डिप्स’ का उम्मीदवार बना रह सकता है। इसके नीचे 500–505 रुपये की रेंज को मजबूत और अंतिम सपोर्ट के रूप में देखा जा सकता है। निवेशकों को अपनी जोखिम क्षमता के अनुसार इन स्तरों को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनानी चाहिए।

लॉन्ग टर्म ट्रेंड को समझने के लिए 2020 और 2023 के लो को जोड़कर एक लोअर ट्रेंड लाइन सपोर्ट भी खींचा जा सकता है, जो बड़े समय फ्रेम पर स्टॉक के व्यवहार को दर्शाएगा। कुल मिलाकर, जब तक 575 और उसके बाद 500 का स्तर सुरक्षित है, तब तक चार्ट संरचना सकारात्मक बनी हुई है। इसलिए फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि रिस्क मैनेजमेंट के साथ ट्रेंड को फॉलो करना ज्यादा समझदारी भरा कदम होगा।

 

(शेयर मंथन, 03 मार्च 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख