शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखा जा रहा है। चीन और जापान के सूचकांकों में गिरावट है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.58 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.61% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.45% की मजबूती है। दूसरी ओर जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) भी 0.87% की कमजोरी है। वहीं सिंगापुर के सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.03% की मामूली तेजी है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी भी 0.04% की मजबूती है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.14% की तेजी है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2016)
Add comment