शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 152 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 7500 के पार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,623.34 अंक की तुलना में आज कर 24,620.39 पर खुला।

हालाँकि फिलहाल बाजार में तेजी देखी जा रही शुरुआती कारोबार में लगभग 10.10 बजे सेंसेक्स 152.67 अंक (0.62%) की मजबूती के साथ 24,776.01 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 44.70 अंक (0.60%) की बढ़त के साथ 7,530.85 पर चल रहा है।
छोटे-मॅंझोले शेयरों में तेजी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.54% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.55% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.63% और निफ्टी स्मॉल 100 0.57% की मजबूती के साथ हरे निशान पर चल रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 2.43%, एक्सिस बैंक में 1.57%, रिलायंस में 1.35%, एनटीपीसी में 1.10%, आईटीसी में 1.09% और मारुति में 1.04% की मजबूती है। दूसरी ओर सन फार्मा में 1.48%, टाटा स्टील में 0.51%, एचडीएफसी में 0.051%, भारती एयरटेल में 0.10%, सिप्ला में 0.10% और ल्युपिन में 0.22% की कमजोरी है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 44 शेयर हरे निशान पर चल रहे हैं, जबकि 6 शेयर हरे निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख