शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 7510 पर बंद, सेंसेक्स (Sensex) 94.65 अंक चढ़ा

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार में तेजी और कच्चे तेल के भाव में बढ़त आने से बाजार में तेजी देखने को मिली।

वहीं एफएमजी और फार्मा शेयरों में बढ़त से भी बाजार को गति मिली। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 94.65 अंक (0.38%) चढ़ कर 24,717.99 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 24,817.80 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 24,552.26 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 24.05 अंक (0.32%) की बढ़त के साथ 7,510.20 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,543.95 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,460.60 रहा।
हालाँकि छोटे-मॅंझोले शेयरों में मिल-जुला रुझान रहा। बीएसई मिडकैप में 0.08% की मजबूती रही। वहीं बीएसई स्मॉल कैप में 0.16% की कमजोरी आयी। दूसरी ओर निफ्टी मिडकैप 100 में 0.06% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.52% की गिरावट रही।

आज के कारोबर में ल्युपिन 2.01%, अदाणी पोर्ट्स 1.81%, टाटा मोटर्स 1.61%, आईटीसी 1.60%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.38% और विप्रो 0.91% बंढ़ कर बंद हुए। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो कोल इंडिया में 0.98%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.77%, बीएचईएल में 0.67%, टाटा स्टील में 0.57%, एनटीपीसी में 0.51% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.50% गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान पर रहे और 22 लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख