शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल ने एशियन पेंट्स के शेयर के लिए 878-882 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है। ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 930-950 का लक्ष्य भाव दिया है और घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 855 रुपये रखा है।

बीएसई में शुक्रवार 11 मार्च को एशियन पेंट्स के शेयर 898.35 रुपये पर बंद हुए। 5 अगस्त 2015 को यह शेयर 623 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 16 जून 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 926.80 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिन का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (Exponential Moving Average) वर्तमान में 836.97 रुपये पर चल रहा है। चार्ट में स्पष्ट है की यह शेयर ऊपर की तरफ कारोबार कर रहा है। छोटे- मँझोले शेयरों में उतार-चढ़ाव के बावजूद यह शेयर अपनी गति बनाए रखने में कामयाब रहा और पिछले सप्ताह बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख