शेयर मंथन में खोजें

गोडरेज सीपी (Godrej CP) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल ने गोडरेज सीपी (Godrej CP) को 1280- 1290 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकिंग फर्म ने इसका लक्ष्य 1350-1370 रुपये का रखा है।

इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 1245 रुपये रहेगा। बीएसई में शुक्रवार 11 मार्च को गोदरेज सीपी के शेयर 1300.40 रुपये पर बंद हुआ। 29 अप्रैल 2015 को यह शेयर 1020 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्ते का सबसे नीचला स्तर है। जबकि 3 अगस्त 2015 को 1459 रुपये तक ऊपर गया था। दैनिक चार्ट में कंपनी का 200 दिन का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (Exponential Moving Average) वर्तमान में 1212.37 रुपये पर चल रहा है। 52 हफ्ते के उच्चर स्तर से गिरने के बाद 1120 रुपये के स्तर पर वापसी करते हुए यह शेयर ऊपर की ओर कारोबार कर रहा। पिछले सप्ताह इस शेयर के भाव और मात्रा में बढ़त देखी गयी जो दर्शाता है की निकट भविष्य में ऊपर की ओर गति को जारी रख सकता है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख