शेयर मंथन में खोजें

7600 का स्तर छू सकता है निफ्टी फ्यूचर (Nifty Future)

कैपिटल वाया ग्लोबल रिसर्च के संस्थापक और सीईओ रोहित गाडिया का कहना है निकट भविष्य में बाजार सोमवार, 14 मार्च को जारी होने वाले खुदरा महँगाई (सीपीआई) और

थोक महँगाई (डब्लूपीआई) के आँकड़ों पर निर्भर करेगा और साथ ही वैश्विक बाजारों के रुख, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश और कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव से प्रभावित होगा।निफ्टी फ्यूचर इस सप्ताह 51.85 अंक की मामूली बढ़त के साथ 7,512.20 पर बंद हुआ है। तकनीकी तौर पर दैनिक चार्ट में निफ्टी फ्यूचर में बढ़त का रुख है और यह 50 और 20 दिन के डीएमए से ऊपर के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसकी साप्ताहिक बंदी भी सकारात्मक रही है जो पिछले हफ्तों में निवेशकों की धारणा मंदी से तेजी में बदलने की पुष्टि करता है। इसलिए, निफ्टी फ्यूचर निकट भविष्य में 7,600 के स्तर को छू सकता है जो अगला प्रतिरोध स्तर है। वहीं निचले स्तर पर अगला प्रतिरोध स्तर 7,400 है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख