शेयर मंथन में खोजें

कमोडिटी भावों में तेजी के बीच डॉव जोंस (Dow Jones) 155.73 अंक चढ़ा

कल गुरुवार को कच्चे तेल एवं अन्य कमोडिटी भावों में तेजी के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती का रुझान रहा।

साथ ही बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी समीक्षा बैठक में फिलहाल ब्याज दर नहीं बढ़ाने और इस साल के दौरान पहले के अनुमानों की तुलना में कम बढ़ोतरी करने के फैसले का असर गुरुवार को भी अमेरिकी बाजार में दिखा। फेडरल रिजर्व के इस रुख के बाद डॉलर में कमजोरी आयी है, जिसका सकारात्मक असर कमोडिटी भावों पर हुआ है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 155.73 अंक (0.90%) की बढ़त के साथ 17,481.49 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 11.02 अंक (0.23%) की बढ़त दिखी और यह 4,774.99 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में 13.37 अंक (0.66%) की मजबूती आयी और यह 2,040.59 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 4.51% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 40.20 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। फेडरल रिजर्व ने दिसंबर 2015 में ब्याज दरें बढ़ाते समय 2016 के दौरान 4 बार दरों में वृद्धि होने का संकेत दिया था, मगर बुधवार को समाप्त हुई समीक्षा बैठक में इसने सिर्फ 2 बार ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने की बात कही है। इस बीच कल यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख