शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 169 अंक, निफ्टी (Nifty) 59 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बीच गुरूवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,682.48 अंक की तुलना में आज 169.7अंक चढ़ कर 24,852.18 पर खुला।

शुरुआती कारोबार के लगभग एक घंटे बाद 10.25 बजे सेंसेक्स 172.24 अंक (0.70%) की बढ़त के साथ 24,854.72 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 59 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 7,557.75 पर चल रहा है।
आज छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.78% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.64% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.87% की और निफ्टी स्मॉल 100 0.65% की मजबूती देखी जा रही है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में गेल में 1.46%, अदाणी पोर्ट्स में 2.37%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.27%, भारती एयरटेल में 1.99%, ओेएनजीसी में 1.96% और मारुति में 1.46% की मजबूती है। दूसरी ओर सन फार्मा में 1.09%, ल्युपिन में 0.96%, डॉ. रेड्डीज में 0.70% और सिप्ला में 0.63% की गिरावट आयी है। वहीं आईटीसी 0.12% और एनटीपीसी में 0.04% की कमजोरी के साथ सपाट चल रहा है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 43 शेयर हरे निशान पर चल रहे हैं, जबकि 7 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख