शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 55 अंक टूटा, निफ्टी (Nifty) में 0.29% की गिरावट

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त हुई लेकिन जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,285.37 अंक की तुलना में आज 45.64 अंक चढ़ कर 25,331.01 पर खुला। शुरुआती कारोबार में लगभग 10 बजे सेंसेक्स 55.20 अंक (0.40%) की गिरावट के साथ 25,235.07 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 22.35 अंक (0.29%) की कमजोरी के साथ 7,681.90 पर चल रहा है।
हालाँकि छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में तेजी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.67% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.42% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.44% की और निफ्टी स्मॉल 100 में भी 0.46% की मजबूती है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में बीएचईएल में 3.04%, ल्युपिन में 1.43%, एलटी में 1.20%, रिलायंस में 1.09%, टाटा मोटर्स में 0.81% और सन फार्मा में 0.90% की मजबूती है। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज में 2.32%, अदाणी पोर्ट्स में 2.13%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.29%, भारती एयरटेल में 1.23%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.15% और आईटीसी में 1.15% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर चल रहे है और 27 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख