शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 45 अंक चढ़ कर बंद, निफ्टी(Nifty) 7700 के पार

दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में तेजी आयी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 45.12 अंक (0.18%) की मजबूती के साथ 25,330.49 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 25381.33 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25083.70 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 10.65 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 7,714.90 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,728.20 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,643.80 रहा। रियलटी,पावर,कैपिटल गुड्स, और ऑटो क्षेत्र के शेयरों में बढ़त आने से बाजार में तेजी आयी। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.59% चढ़ कर 16.4300 पर बंद हुआ।
छोटे-मॅंझोले सूंचकांक भी तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 0.52% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.27% की मजबूती आयी। दूसरी ओर निफ्टी मिडकैप 100 0.24% और निफ्टी स्मॉल 100 0.28% चढ़ कर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में बीएचईएल में 4.29%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.28%, टाटा स्टील में 2.16%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.09%, एचडीएफसी में 1.77% और टीसीएस में 2.26% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो डॉ. रेड्डीज में 3.78%, आईटीसी में 2.04%, अदाणी पोर्ट्स में 1.83%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.02%, कोल इंडिया में 0.77% और विप्रो में 0.77% गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 25 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख