शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 64 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 7700 के पार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवरा को भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,269.64 अंक की तुलना में आज 64.34अंक चढ़ कर 25,333.98 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.30 बजे सेंसेक्स 57.11अंक (0.23%) की मजबूती के साथ 25,326.75 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 22.60 अंक (0.29%) की बढ़त के साथ 7,735.65 पर चल रहा है।

शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी मजबूती देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.19% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.38% की तेजी है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स में 2.08%, इन्फोसिस में 1.67%,   डॉ. रेड्डीज में 1.41%, विप्रो में 1.38%, बजाज ऑटो में 1.20% और भारती एयरटेल में 1.15% की बढ़त है। दूसरी ओर आईटीसी में 1.58%, ल्युपिन में 1.19%, ओएनजीसी में 1.05%, कोल इंडिया 0.57%, बीएचईएल में 0.51%और एसबीआई में 0.31% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 37 शेयरहरे निशान पर है जबकि 1शेयर लाल निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख