शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 130 अंक चढ़ा

आरबीआई के कल आने वाली मौद्रीक पॉलिसी से पहले भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है।

कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 130.01 अंक (0.51%) की बढ़त के साथ 25,399.65 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 25,424.15 अंक का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25,223.49 अंक तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 45.75 अंक (0.59%) की तेजी के साथ 7,758.80 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,764.45 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,704.40 रहा। आज के कारोबार में टेलीकॉम,टेक्नोलॉजी और ऑटो क्षेत्र के शेयरों में मजबूती आयी। वहीं यूरोपीय बाजार से मिले अच्छे संकेत से बाजार को सहारा मिला। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.99% चढ़ कर 17.4500 पर बंद हुआ।

छोटे-मॅंझोले शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 0.24% की और बीएसई स्मॉल कैप में भी 0.52% कीमजबूती आयी। 
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में महिंद्र ऐंड महिंद्रा में 4.29%, भारती एयरटेल में 3.76%, इन्फोसिस में 3.12%, टाटा मोटर्स में 2.24%, एशियन पेंट्स में 1.80% और बजाज ऑटो में 1.35 % की मजबूती आयी। वहीं आईटीसी में 1.50%, मारुति में 1.13%, ऐक्सिस बैंक में 0.99%, कोल इंडिया में 0.83%, एचडीएफसी में 0.67% और ओएनजीसी में 0.65% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 20 शेयर हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख