शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 0.15% ऊपर, निफ्टी (Nifty) 7650 के पार

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुयी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,022.16 अंक की तुलना में आज 34.31 अंक चढ़ कर 25,056.47 पर खुला।

शुरुआती कारोबार करीब 10.14 बजे सेंसेक्स 40.04 अंक (0.15%) की तेजी के साथ 25,062.20 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 14.50 अंक (0.19%) की कमजोरी के साथ 7,685.90 पर चल रहा है। बाजार में ऊपरी स्तर से गिरावट देखी जा रही है।
हालाँकि शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में तेजी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.65% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.75% की बढ़त दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.39% और निफ्टी स्मॉल 100 0.72% ऊपर चल रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें हीरो मोटोकॉर्प में 2.09%, डॉ,रेड्डीज में 1.65%, मारुति में 1.62%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.42%, टाटा मोटर्स में 1.23% और ल्युपिन में 1.12% की बढ़त है। दूसरी ओर कोल इंडिया में 1.96%, टाटा स्टील में 1.65%, एनटीपीसी में 1.08%, एचडीएफसी बैंक में 0.78%, भारती एयरटेल में 0.67% और आईटीसी में 0.66% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 30 हरे निशान पर है जबकि 20 शेयर लाल निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख