शेयर मंथन में खोजें

चीनी की कीमत में गिरावट से शेयरों पर दबाव

वैश्विक  स्तर पर चीनी की कीमत में गिरावट आने के बाद शुगर कंपनी के शेयरों में दबाव है।

पिछले तीन हफ्तों में वैश्विक स्तर पर चीनी की कीमत 15% की गिरावट आयी है। वहीं एमसीएक्स में पिछले दो हफ्तों में चीनी की कीमत में करीब 6% की गिरावट है। अगर चीनी कंपनियों की बात करें तो अवध शुगर मिल्स के शेयर आज मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ 81.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 81.85 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यर 70.35 रुपये तक फिसला। कंपनी के शेयर 4.50 रुपये या 5.59% की गिरावट के साथ 75.75 रुपये पर चल रहा है। वहीं बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर 4 रुपये या 3.71% की गिरावट के साथ 103.95 रुपये पर चल रहा है। यह शेयर आज मंगलवार को गिरावट के साथ 106.55 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 108 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 101.80 रुपये तक फिसला। वहीं श्रीरेनुका शुगर्स में 0.17%, धरमपुर शुगर मिल्स में 5.32% की गिरावट दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख