शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी ( Nifty)7750 के नीचे बंद, सेंसेक्स (Sensex) 207 अंक टूटा

मंगलवार को बढ़त के साथ खुलने के बाद अंत मे भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex)207.27 अंक (0.81%) की गिरावट के साथ 25,229.70 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 25705.96 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25192.94 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 58.90 अंक (0.75%) कमजोरी के साथ 7,747 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,890.25 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,735.15 रहा। निफ्टी लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 200 डीएमए के नीचे बना हुआ है। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 2.16% की बढ़त के साथ 17.4625 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल, बैंकिंग, ऑयल ऐंड गैस और आटी क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं टेलिकॉम क्षेत्र के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

छोटे-मॅंझोले सूचकांक में लाल निशान पर रहे। बीएसई मिडकैप में 0.85% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.28% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिड 100 1.15% और निफ्टी स्मॉल 100 0.87% गिर कर बंद हुए।
आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में भारती एयरटेल में 2.56%, एशियन पेंट्स में 1.02%, अदाणी पोर्ट्स में 0.96%, एचडीएफसी में 0.62%, टाटा मोटर्स में 0.54% और टाटा स्टील में 0.38% की बढ़त आयी। दूसरी ओर गिरने वाले शेयरों की बात करें तो कोल इंडिया में 3.07%, बीएचईएल में 2.58%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.47%, ल्युपिन में 2.34%, टीसीएस में 1.78% और इन्फोसिस में 1.66% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 35 शेयर लाल निशान पर रहे जबकि 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख