शेयर मंथन में खोजें

सपाट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) में 33 अंक की गिरावट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 33.71 अंक (0.13%) की मामूली गिरावट के साथ 25,228.50 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 25,260.48 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25,057.93 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 7700 के स्तर से गिरने के बाद शानदार वापसी करते हुए अंत में 2.05 अंक (0.03%) की मामूली कमोजरी के साथ 7,733.45 पर
बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,738.90 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,678.35 रहा। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 1.12% की गिरावट के साथ 16.9775 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में आईटी, हेल्थकेयर,कैपिटल गुड्स और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में दबाव देखने को मिला वहीं टेलीकॉम, ऑटो, बैंकिंग, ऑयल ऐंड गैस, पवार क्षेत्र के शेयर में खरीदारी देखने को मिली। वैश्विक बाजार से मिले खराब संकेतों से बाजार में दबाव देखा जा रहा है।
छोटे-मॅंझोले सूचकांक में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिडकैप 0.37% बढ़ कर बंद हुआ जबकि बीएसई स्मॉल कैप 0.20% की मामूली गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिड 100 0.28% की तेजी के साथ बंद हुआ और निफ्टी स्मॉल 100 0.15% गिर कर बंद हुआ।
आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में गेल में 4.99%, बीएचईएल में 3.17%, एशियन पेंट्स में 2.31%, एसबीआई में 2.19%, टाटा मोटर्स में 1.92% और आईसीआईसीआई बैंक में 1.54% की बढ़त आयी। दूसरी ओर गिरने वाले शेयरों की बात करें तो डॉ.रेड्डीज में 2.14%, विप्रो में 1.92%, अदाणी पोर्ट्स में 1.86%, ओएनजीसी में 1.21%, ल्युपिन में 1.16% और एचडीएफसी बैंक में 1.09% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 27 शेयर हरे निशान पर रहे जबकि 24 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख