शेयर मंथन में खोजें

जेएसपीएल (JSPL) के शेयर जमा करें : प्रभुदास लीलाधर

ब्रोकिंग फर्म प्रभुदास लीलाधर ने जिंदल स्टील ऐंड पावर (जेएसपीएल) के शेयर के लिए 80 रुपये के लक्ष्य भाव पर जमा करने की सालह दी है।

जेएसपीएल ने वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में स्टील परिचालन में बेहतर आय के बिना पर ब्रोकिंग फर्म के अनुमान से बेहतर आय दर्ज की है। हालाँकि ऊँची ईंधन लागत और निम्न पीएलएफ के कारण जेएसपीएल का प्रदर्शन निराशाजनक रहना जारी है। ब्रोकिंग फर्म का मानना है कि नियामक मोर्चे पर नकारात्मक बातें है, वह कंपनी के मौजूदा शेयर भाव में समाहित हैं। वित्त वर्ष 2017-18 के अनुमानित आँकड़ों पर इसकी कीमत/आय अनुपात 5 और कीमत/बुक वैल्यू अनुपात 0.3 का मूल्यांकन है। इससे स्टील परिचालन में मजबूत आय परिदृश्य और बिजली व्यवसाय में आय के सबसे बुरे दौर से गुजर चुके होने के संदर्भ में अब इसके शेयर भाव में ऊपर जाने की गुंजाइश है। बीएसई में जेएसपीएल के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 65.85 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 65.85 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 63.85 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.43 बजे कंपनी के शेयर 1.90 रुपये या 2.88% की गिरावट के साथ 64.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख