शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) में 135 अंक की गिरावट, निफ्टी (Nifty) 0.52% नीचे

वैश्विक बाजार में दबाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,262.21 अंक की तुलना  में आज 38.54 अंक गिर कर 25,223.67 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.22 बजे सेंसेक्स 135.26 अंक (0.54%) की गिरावट के साथ 25,126.95 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 40.30 अंक (0.52%) की कमजोरी के साथ 7,695.20 पर चल रहा है। इंडिया
वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 1.25% ऊपर 17.3850 पर चल रहा है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मिला-जुला कारोबार देखा जा रहा है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.05% की मामूली बढ़त दिखा रहा है जबकि बीएसई स्मॉल कैप में 0.18% नीचे है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.16% और निफ्टी स्मॉल में 100 0.15% की गिरावट है।
सेंसेक्स में आज चढ़ने वाले शेयरों की बात करें एसबीआई में 1.27% भारती एयरटेल में 1.21%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.58% और गेल में 0.23% की बढ़त है। वहीं ऐक्सिस बैंक 0.05% की मामूली बढ़त के साथ सपाट चल रहा है। गिरने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 2.94%, डॉ.रेड्डीज में 1.40%, बीएचईएल में 1.34%, ओएनजीसी में 1.33%, विप्रो में 1.18% और टाटा स्टील में 1.16% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 37 शेयर लाल निशान पर है और 14 शेयर हरे निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख