शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल, डॉव जोंस (Dow Jones) में 175.39 अंक की जबरदस्त उछाल

सोमवार को तेल के दामों में आयी मजबूती से अमेरिकी बाजार में उर्जा शेयरों में बढ़त हुई, जिसके बाद सोमवार को अमेरिकी बाजार शानदार बढ़त के साथ हुआ।

तेल के दाम 6 महीनों के उच्च स्तर पर पहुँच गये, जिससे एसऐंडपी 500 के ऊर्जा क्षेत्र में 1.6% की बढ़त हुई। इसके अलावा एप्पल के शेयर भाव में भी 3.7% की बढ़त हुई, जिसका अमेरिकी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 175.39 अंक (1.00%) की जबरदस्त बढ़त के साथ 17,710.71 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 57.78 अंक (1.22%) की बढ़त दिखी और यह 4,775.46 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 20.05 अंक (0.98%) की मजबूती आयी और यह 2,066.66 पर बंद हुआ। सोमवार को अमेरिकी बाजार में 650 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 720 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.16% की जबरदस्त मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख