शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 0.44% नीचे, निफ्टी (Nifty) में 32 अंक की गिरावट

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला।

आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,704.61 अंक की तुलना में आज 9.23 अंक ऊपर 25,713.84 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.36 बजे सेंसेक्स 112.85 अंक (0.44%) की गिरावट के साथ 25,591.76 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 32.75 अंक (0.42%) की कमजोरी के साथ 7,837.40 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 2.30% ऊपर 16.8350 पर चल रहा है।
हालाँकि छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में खरीदारी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.18% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.34% तेजी है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.20% और निफ्टी स्मॉल 100 0.38% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स में आज चढ़ने वाले शेयरों की बात करें तिमाही नतीजों से पहले ल्युपिन में 2.11%, टाटा स्टील में 1.55%, टाटा मोटर्स में 1.36%, बीएचईएल में 0.88%, विप्रो में 0.48% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.45% की बढ़त है। वहीं एचडीएफसी में 2.04%, एनटीपीसी में 1.69%, आईटीसी में 1.55%, भारती एयरटेल में 1.28%, ओएनजीसी में 0.91% और बजाजा ऑटो में 0.71% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 36 शेयर आज लाल निशान पर चल रहे है जबकि 14 शेयर ही हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख