शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) में 38 अंक की बढ़त

दो कारोबारी सत्रों की गिरावट को खत्म करते हुए शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला।

आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25399.72 अंक की तुलना में आज 28.7 अंक ऊपर 25428.42 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.12 बजे सेंसेक्स 38.36 अंक (0.15%) की हल्की बढ़त के साथ 25,438.08 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 9.75 अंक (0.13%) ऊपर 7,793.15 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 1.36% की गिरावट के साथ 16.8300 पर है।
हालाँकि छोटे-मॅंझोले शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.07% की मामूली बढ़त बनाए हुए है। वहीं बीएसई स्मॉल कैप में 0.26% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.10% और निफ्टी स्मॉल 100 0.40% नीचे चल रहा है।
सेंसेक्स में आज चढ़ने वाले शेयरों की बात करें अदाणी पोर्ट्स में 1.66%, एनटीपीसी में 1.18%, ओएनजीसी में 1.17%, गेल में 1.08%, टाटा मोटर्स में 0.88% और एचडीएफसी में 0.88% की बढ़त है। वहीं ल्युपिन में 7.30%, सिप्ला में 1.40%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.17%, भारती एयरटेल में 0.77%, कोल इंडिया में 0.57% और मारुति में 0.48% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 32 शेयर आज हरे निशान पर चल रहे है जबकि 19 शेयर ही लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख