शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 57 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 23 मई को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला।

आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,301.90 अंक की तुलना में आज 145.82 अंक ऊपर 25,359.68 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10 बजे सेंसेक्स 57.78 अंक (0.23%) की तेजी के साथ 25,359.68 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 22.95 अंक (0.30%) ऊपर 7,772.65 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 0.21% की गिरावट के साथ 16.3900 पर है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले शेयरों भी हरे निशान पर चल रहा है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.13% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.33% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.31% और निफ्टी स्मॉल 100 0.31% की मजबूती दिखा रहा है।
सेंसेक्स में आज चढ़ने वाले शेयरों की बात करें आईटीसी में 4.88%, अदाणी पोटर्स में 1.80%, भारती एयरटेल में 1.21%, गेल में 1.12%, आईसीआईसी बैंक में 1.02% और टाटा मोटर्स में 0.81% की बढ़त है। वहीं इन्फोसिस में 1.14%, एचडीएफसी में 1.07%, सिप्ला में 0.91%, सन फार्मा में 0.89%, विप्रो में 0.59% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.52% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 32 शेयर आज हरे निशान पर चल रहे है जबकि 19 शेयर ही लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 23 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख