शेयर मंथन में खोजें

बाजार में सुस्त कारोबार, सेंसेक्स (Sensex) 0.08% की मामूली बढ़त

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुयी। आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,230.36 अंक की तुलना में आज 26.61 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,256.97 अंक पर खुला।

शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.16 बजे सेंसेक्स 19.55 अंक (0.08%)  ऊपर 25,249.91 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 1.95 अंक (0.03%) की हल्की बढ़त के साथ 7,772.65 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 1.60% की गिरावट के साथ 15.9000 पर है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले शेयरों में कमजोर कारोबार देखने को मिला रहा है।बीएसई मिडकैप में इस समय 0.15% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.18% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.27% और निफ्टी स्मॉल 100 1.60% नीचे चल रहा है।
शरुआती कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एनटीपीसी में 2.36%, ल्युपिन में 1.99%, टाटा मोटर्स में 1.62%, सिप्ला में 1.47%, आईसीआईसी बैंक में 1.06% और रिलायंस में 0.91% की बढ़त है। वहीं ओएनजीसी में 1.42%, अदाणी पोर्ट्स में 1.33%, बीएचईएल में 1.22%, गेल में 0.96%, एलटी में 0.91% और इन्फोसिस में 0.77% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 28 शेयर आज लाल निशान पर चल रहे है जबकि 23 शेयर हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 24 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख