शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल, डॉव जोंस (Dow Jones) 213.12 अंक ऊपर

मंगलवार को बैंक और टेक्निकल शेयरों में आयी मजबूती से अमेरिकी बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में 1% से अधिक की मजबूती आयी, जिससे नैस्डैक कंपोजिट के लिए मंगलवार का दिन पिछले तीन महीनों में सबसे बेहतर रहा। साथ ही निवेशकों ने भी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना के बीच संयंम रखा।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 213.12 अंक (1.22%) की जबरदस्त बढ़त के साथ 17,706.05 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 95.28 अंक (2.00%) की बढ़त दिखी और यह 4,861.06 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 28.02 अंक (1.37%) की मजबूती आयी और यह 2,076.06 पर बंद हुआ। मंगलवार को अमेरिकी बाजार में 690 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 720 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.11% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.62 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख