शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 337 अंक उछला, निफ्टी (Nifty) 7850 के पार

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के कारण बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुयी।

आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,305.47 अंक की तुलना में आज 126.63 अंक की बढ़त के साथ 25,432.10 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.04 बजे सेंसेक्स 337.93 अंक (1.34%) की शानदार बढ़त के साथ 25,643.40 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 109.55 अंक (1.41%) की तेजी के साथ 7,858.40 पर चल रहा है। आज इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 2.72% की गिरावट के साथ 15.7775 पर है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.81% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.88% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.68% और निफ्टी स्मॉल 100 0.99% ऊपर चल रहा है।
शरुआती कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक में 2.87%, बीएचईएल में 2.08%, एचडीएफसी में 2.05%, टीसीएस में 1.96%, ऐक्सिस बैंक में 1.96% और टाटा मोटर्स में 0.91% की बढ़त है। वहीं सिप्ला में 7.05% में की गिरावट है। दूसरी कोल इंडिया सपाट चल रहा है। निफ्टी 50 के 50 शेयर आज हरे निशान पर है जबकि सिर्फ 1 शेयर लाल निशान पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख