शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में तेजी जारी, डॉव जोंस (Dow Jones) ने लगायी 145.46 अंकों की छलांग

बुधवार को तेल के दामों में आयी तेजी का सकारात्मक असर अमेरिकी बाजार पर पड़ा और यह लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ।

साथ ही निवेशक भी अगले महीने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि को लेकर ज्यादा परेशान नहीं रह गये हैं। पिछले दो दिनों की बढ़त से एसऐंडपी 500 में 2% की मजबूती आयी है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 145.46 अंक (0.82%) की बढ़त के साथ 17,851.51 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 33.83 अंक (0.70%) की बढ़त दिखी और यह 4,894.89 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 14.48 अंक (0.70%) की मजबूती आयी और यह 2,090.54 पर बंद हुआ। बुधवार को अमेरिकी 690 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 730 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.90% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.56 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख